{"_id":"597ded164f1c1bac048b4782","slug":"201501424918-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ थाने से वाहन चोरी का आरोपी भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखनाथ थाने से वाहन चोरी का आरोपी भागा
Updated Sun, 30 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक गोरखनाथ थाने से भाग गया और पुलिस देखती रह गई। कुछ लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन धक्का देकर वह निकल गया। आरोपी के पास मिली बाइक के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोर को पकड़ने के बजाय मामले को छिपाने में जुटी रही। यहां तक कि एसएसपी को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मातहतों को फटकारा और जल्द उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
गोरखनाथ के हुमायूंपुर निवासी मोहम्मद अबरार की साहबगंज में दुकान है। वह एक रिश्तेदार के यहां सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गोरखनाथ थाने के पीछे स्थित एक मैरेज हाउस गए थे। शनिवार की रात करीब 12 बजे वह मैरेज हाउस से बाहर निकले तो उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी। तभी उनकी नजर पास खड़े एक युवक पर गई जो एक बाइक का लॉक खोलने की कोशिश कर रहा था। संदेह के आधार पर उसे लोगों ने पकड़ लिया और मैरेज हाउस में ले गए तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। उसने पुलिस के हवाले न करने पर बाइक बरामद कराने का वादा किया, मगर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस उसे थाने ले गई। उसके पास से लाल रंग की एक बाइक भी बरामद हुई, जिस पर पुलिस लिखा हुआ था। पुलिस उसके पास से बरामद आधार कार्ड, बाइक के नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। एक शख्स ने आरोपी का वीडियो भी बनाया था जिससे युवक की शक्ल साफ दिख रही है।
इनसेट
डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
रात करीब 12 बजे सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मैरेज हाउस पहुंची। उसे चंद कदम की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे लग गए। मौके पर मौजूद लोग इस बात पर पुलिस की आलोचना भी करते नजर आए।
विज्ञापन
कोट :
थाने से किसी का भाग जाना गंभीर मामला है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी