{"_id":"597caa944f1c1b6c648b4761","slug":"201501342356-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में तीन पर एफआईआर, ट्रैक्टर-ट्राली जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में तीन पर एफआईआर, ट्रैक्टर-ट्राली जब्त
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शासन, प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी अवैध खनन पर लगाम नहीं लग पा रहा है। रात के अंधेरे में अवैध खनन का कारोबार जोरों पर है। एसडीएम सदर राहुल पांडेय के नेतृत्व में सदर तहसील टीम की छापेमारी में शनिवार को भी खोराबार थाने में जहां तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई वहीं टीम ने खनन में लगे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, वे मौके से फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जिला खनन अधिकारी रंजीत निर्मल के मुताबिक बड़गो के रितेश कुमार साहनी और झीनक तथा डूहिया गांव निवासी वीरेंद्र पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
हलका लेखपाल, कानूनगो की जांच रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए शनिवार दोपहर एसडीएम राहुल पांडेय ने लालपुर टीकर में छापा मारा। मौके पर खनन होता तो नहीं मिला, मगर खनन के ताजा निशान जरूर मिले। चश्मदीदों ने बताया कि 12 बजे तक दो जेसीबी लगाकर खनन किया जा रहा था। अचानक सभी गाड़ियां लेकर भाग खड़े हुए। वह आगे बढ़े तो उन्हें विशुनपुरवा गांव और मलौनी बांध पर मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली मिली, जिन्हें छोड़कर उनके ड्राइवर भाग गए थे। एसडीएम ने मिट्टी बांध पर ही गिरवा दी और गाड़ियां खोराबार एसएचओ को सुपुर्द कर दिया। उनके निर्देश पर खनन अधिकारी ने गाड़ी मालिकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया। माना जा रहा है कि खनन करने वालों को छापामारी की पहले ही सूचना मिल गई थी। इसीलिए आनन-फानन में वे गाड़ियां छोड़कर भाग गए।
0
लेखपाल, कानूनगो ने की थी जांच
गोरखपुर। शिकायत पर ग्राम पंचायत लालपुर टीकर नदुआ के लेखपाल और कानूनगो ने कुछ दिन पहले खनन स्थल का निरीक्षण किया था, जिसमें खनन की पुष्टि हुई थी। उन्होंने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि लालपुर टीकर नदुआ में खनन के दो परमिट दिए गए हैं। अमिता मणि त्रिपाठी पत्नी शैलेंद्र मणि त्रिपाठी को एहतिमाली की जमीन में अराजी नंबर 195 पर परमिट मिला है। दूसरे दिनेश यादव को मुस्तकिल में अराजी नंबर 34 पर परमिट मिला है, मगर वहां खनन में अनियमितता बरती जा रही है।
विज्ञापन
0
कोट--
अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन सतर्क है। लालपुर टीकर के पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच रिपोर्ट आने पर दोष साबित होने पर खनन परमिट भी रद्द किया जाएगा।
- राहुल पांडेय, एसडीएम सदर