फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घरेलू विवाद में बेटे को मारा चाकू

घरेलू विवाद में बेटे को मारा चाकू

Wed, 19 Jul 2017 09:52 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद में बेटे को मारा चाकू
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन
सहजनवां।
इलाके के नरौली गांव में ससुर और बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ड्यूटी से लौटने के बाद बेटे ने जब पिता से कारण पूछा, तो दोनों आपस में झगड़ बैठे। इसी दौरान बाप ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

नरौली गांव निवासी दिलीप गीडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार को उसकी पत्नी और पिता मिलन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देर रात ड्यूटी से लौटने के बाद दिलीप को पत्नी ने इसकी जानकारी दी। पूछताछ करने के लिए वह पिता के पास पहुंचा तो बहस मारपीट में बदल गई। इसी दौरान मिलन ने चाकू से दिलीप पर हमला कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सहजनवां में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सहजनवां पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed