{"_id":"595bc43c4f1c1bdd098b4947","slug":"201499186236-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भटहट।
गुलरिहा इलाके के अशरफपुर के पास गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार मामा की मौत हो गई और भांजा घायल हो गया। भांजे को मामूली चोट आई थी, उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही है।
जंगल अयोध्या प्रसाद गांव निवासी छोटू बेलदार (23) भांजे गंगेश के साथ बाजार गए थे। लौटते समय गंगेश बाइक चला रहा था। रास्ते में ही गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। गंगेश छिटक कर दूर जा गिरा और पीछे बैठे छोटू बेलदार ट्रॉली के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामा की मौत देखकर गंगेश सदमे की वजह से वहां से चला गया और फिर एक घंटे बाद घरवालों के साथ लौटा। पुलिस गंगेश के बयान के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का पता लगाने की कोशिश कर रही है। छह भाई बहनों में छोटू बेलदार पांचवें नंबर का था। पिता और बड़े भाई की मौत के बाद से छोटू ही घर चलाता था।