रेलवे की वेबसाइट हैक कर 197 अभ्यर्थियों को किया पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।
पूर्वोत्तर
रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय
के अलावा लखनऊ,
वाराणसी,
इज्जतनगर
मंडल और डीएलडब्ल्यू वाराणसी,
आरडीएसओ
लखनऊ में खाली ग्रुप डी के पद
पर भर्ती के लिए वर्ष 2014
में आवेदन
निकला था। भर्ती की जिम्मेदारी
आरआरसी (रेलवे
भर्ती सेल)
पूर्वोत्तर
रेलवे के चेयरमैन अखिलेश कुमार
सिंह को मिली थी। 19
जून 2015
को आरआरसी
के पैनल ने 685
अभ्यर्थियों
की नियुक्ति पर मुहर लगा दी।
22
जुलाई 2015
को चयनित
अभ्यर्थियों के चयन की 12
पेज वाली
सूची रेलवे भर्ती सेल की वेबसाइट
पर अपलोड कर दी गई। जालसाजों
ने वेबसाइट को हैक कर चयनित
अभ्यर्थियों की सूची में चार
पेज बढ़ाकर 197
लोगों के
नाम जोड़ दिए जिसकी जानकारी
रेलवे अधिकारियों को नहीं
हुई। जालसाजों ने जिन लोगों
के नाम जोड़े थे वे तीन नवंबर
को नियुक्ति पत्र लेने रेलवे
भर्ती सेल के ऑफिस पहुंचे।
मामले की जानकारी होने पर
रेलवे भर्ती सेल के चेयरमैन
ने छानबीन की तो वेबसाइट हैक
कर सूची से छेड़छाड़ करने का
मामला सामने आया। शनिवार को
कैंट थाने में भर्ती सेल के
चेयरमैन अखिलेश कुमार सिंह
ने तहरीर दी। अज्ञात हैकर के
खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार
कर जालसाजी करने और आईटी एक्ट
के तहत केस दर्ज किया गया है।