{"_id":"5cbcc698bdec221447634872","slug":"191555875480-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी के बाद गाेरखपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई चौकसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धमकी के बाद गाेरखपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई चौकसी
Mon, 22 Apr 2019 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर समेत यूपी और उत्तराखंड के नौ रेलवे स्टेशन को 13 मई को बम से उड़ाने की तीन दिन पहले धमकी मिलने के बाद से रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सभी पुलिस कप्तान और एसपी रेलवे को स्टेशनों पर सघन चेकिंग कराने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं। उसी क्रम में रविवार को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से चेक की। यात्रियों के सामान की तलाश ली गई। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयब्बा के एरिया कमांडर (जम्मू-कश्मीर) के नाम से भेजा गया धमकी भरा पत्र तीन दिन पहले रुड़की के स्टेशन मास्टर को मिला था। उसके बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार की शाम को सीओ जीआरपी श्रीप्रकाश राय, थाना प्रभारी अजीत सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी रणजीत ने डॉग स्क्वाड और बम निरोधी दस्ते के साथ दो घंटे तक स्टेशन परिसर व प्लेटफॉर्म पर चेकिंग की। एसपी रेलवे पुष्पांजलि ने बताया कि सतर्कता के तौर पर सभी स्टेशन पर सघन चेकिंग कराई जा रही है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।