{"_id":"5c968226bdec222dcd5a8532","slug":"191553367590-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत
Sun, 24 Mar 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। कसिहार प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार की सुबह 8:30 बजे एक युवक बाइक से बेलीपार की ओर जा रहा था। महाबीर छपरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक की पहचान पकड़ी दूबे निवासी बलवंत सिंह (30) के रूप में हुई। मधुपुर प्रतिनिधि के मुताबिक पिड़हनी चौराहे से भतीजे चंद्रशेखर के साथ बाइक से दवा कराकर लौट रहीं इसरावती देवी बड़हलगंज के रामजानकी मार्ग के पास घरेलू गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आ गईं ।
मड़ई गांव निवासी गया प्रसाद की पत्नी इसरावती (40) की मौके पर ही मौत हो गई। भतीजे चंद्रशेखर को मामूली चोटें आईं हैं। भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक रिश्तेदारी से घर वापस जा रहे तीन भाई सड़क हादसे में घायल हो गए। इलाज को अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। दूसरे को डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। पिपराइच अगया गांव निवासी दिलीप (35) अपने भाई रामप्रवेश और सुरेंद्र के साथ भलुही गांव गए थे। भांजे के जन्मदिन में शामिल होने के बाद शुक्रवार की रात वे घर लौट रहे थे । चिऊटहा पुल के पास वाहन की चपेट में आ गए। दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। रामप्रवेश को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। सुरेंद्र की हालत खतरे से बाहर है। दिलीप दिल्ली में पेंट पालिश का काम करते थे।