फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बस्ती की खबर

बस्ती की खबर

Tue, 21 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बस्ती की खबर
कार हादसे में बैंक मैनेजर और इंजीनियर भाई की मौत
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक की चपेट में आई कार
हर्रैया कस्बे के फ्लाईओवर पर रविवार की रात हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फोरलेन स्थित हर्रैया कस्बे के फ्लाईओवर पर रविवार की आधी रात गड्ढे के चलते अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार अचानक दूसरी लेन पर आ गई। दूसरी लेन पर ट्रक की चपेट में आने से कार में बैठे दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद गैस कटर से कार की बॉडी काटकर किसी तरह शव बाहर निकाले गए।

फ्लाईओवर पर हादसा रविवार की रात करीब पौने 12 बजे हुआ। गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी, इलाहीबाग निवासी मोहम्मद शाहिद (35) देवरिया जिले में सेंट्रल बैंक गढ़रामपुर की शाखा में मैनेजर पद पर तैनात थे। इसकी ट्रेनिंग के लिए वह हैदराबाद गए थे। इनका छोटा भाई मोहम्मद साकिब (25) औरैया में इंजीनियर थे। हादसे की जानकारी के बाद पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार की शाम फ्लाइट से मो. शाहिद हैदराबाद से लखनऊ पहुंचे। दोनों भाई अपनी कार से गोरखपुर आ रहे थे। हर्रैया फ्लाईओवर के निकट गड्ढे को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर बस्ती से फैजाबाद वाली लेन में आ गई और ट्रक से टकरा कर पलट गई। ट्रक में फंसने से कार कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का इंजन अलग होकर करीब 20 मीटर दूर चला गया। बैंक मैनेजर मो. शाहिद और उनके छोटे भाई इंजीनियर साकिब (25) पुत्र राशिफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे हर्रैया पुलिस का कहना था कि दोनों के शव कार में बुरी तरह से फंस गए थे। एनएचएआई की टीम की मदद से गैस कटर से कार की बॉडी काटकर शव को बाहर निकाला गया। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने बताया कि मामले में ट्रक को कब्जे में लिया गया है। हादसे में मारे गए बैंक मैनेजर के भाई नोवान की तहरीर पर सोमवार को ट्रक संख्या यूपी 51 एटी 4098 अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ 304 ए, 279 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed