{"_id":"5b6ca19f4f1c1b254a8b4e2f","slug":"191533845919-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े पर कीचड़ फेंककर 50 हजार ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े पर कीचड़ फेंककर 50 हजार ले उड़े
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
200 रुपये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड पर सिगरेट एजेंसी के सेल्समैन पवन शाह की शर्ट पर कीचड़ फेंककर उचक्के 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। गंदगी साफ करने के बाद सेल्समैन की नजर जब झोले पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जालसाजों की पहचान में जुटी है।
बेनीगंज इलाके के निवासी पवन शाह सिगरेट एजेंसी में सेल्समैन हैं। वह रोजाना पान की दुकानों पर सप्लाई देने जाते है और रकम की वसूली भी करते हैं। बृहस्पतिवार को पवन विजय चौक स्थित पान की दुकान से रकम लेकर आगे बढ़े थे। बाइक पर सवार युवक आए और पीछे कीचड़ लगे होने की जानकारी दी। वह वहीं पर झोला रखकर पानी लेने लगे। चंद सेकेंड बाद ही उनकी नजर पड़ी तो वे उचक्के झोला लेकर गायब हो गए। झोले में 50 हजार रुपये थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।