फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवती का मोबाइल फोन लूटने वाला गिरफ्तार

युवती का मोबाइल फोन लूटने वाला गिरफ्तार

Sat, 10 Mar 2018 08:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 10 Mar 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
युवती का मोबाइल फोन लूटने वाला गिरफ्तार
पकड़ा गया लुटेरा। - फोटो : Amar Ujala
कैंट इलाके के आरटीओ ऑफिस के पास से युवती का मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने खोराबार के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद कर लिया। वहीं उसका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन


इंद्रानगर कॉलोनी निवासी राकेश यादव की बेटी शिवलता यादव आठ मार्च को सहेली दीपिका त्रिपाठी के साथ किसी काम से जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी थी। इसी बीच कैंट इंस्पेक्टर मनोज पाठक को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक कैंट चौराहे के पास खड़ा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो युवक के पास से मोबाइल फोन बरामद हो गया।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक की पहचान खोराबार के महुईसुधरपुर, प्रयागपुरम कालोनी निवासी योगेश प्रताप यादव के रूप में हुई है। कैंट इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि दो युवकों ने वारदात की थी। एक युवक को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। उसके साथी की पहचान हो गई है, तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed