फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जमीनी विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, एक की मौत, चार घायल

जमीनी विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, एक की मौत, चार घायल

Fri, 23 Jun 2017 08:51 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
गोरखपुर।
झंगहा थाना के अमडीहा भैरो पिपरा गांव में जमीन के विवाद में शुक्रवार शाम कई राउंड फायरिंग हुई। लाइसेंसी असलहे से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, गोली चलने की सूचना पर सीओ चौरीचौरा राजेश भारती फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके पास से लाइसेंसी असलहे भी बरामद कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक खोराबार के जंगल सिकरी के पूर्व प्रधान हरि यादव के पट्टीदार साधु यादव ने करीब छह साल पहले अमडीहा भैरो पिपरा गांव में पांच बीघा जमीन खरीदी थी। शुक्रवार को इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए वह बेटे शिवेंद्र (17), बबलू यादव (23), राजन सिंह (21), श्याम दुलारे यादव (18) सहित करीब 25-30 लोगों के साथ लाठी डंडा लेकर पहुंचे थे। जमीन पर गांव के ही अशोक तिवारी का कब्जा है। वह जमीन को अपना बताते हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे साधु यादव खेत जोतने लगे। इसकी जानकारी होते ही अशोक, उनके बेटे अमन और अमित असलहा लेकर पहुंच गए। अमित को देखते ही साधू पक्ष के लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। बेटे को लोगों के बीच में घिरा देख अशोक और अमन ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बबलू यादव, साधु यादव, राजन सिंह, शिवेंद्र यादव और श्याम दुलारे यादव जख्मी होकर जमीन पर गिर गए और तड़पने लगे। वहीं गोली की तड़तड़ाहट से भगदड़ मच गई। साधु के साथ गए लोग भागने लगे तो अशोक पक्ष के लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया।
विज्ञापन

इसी बीच घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बबलू यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अशोक, अमित और अमन को हिरासत में लेकर उनके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर, राइफल कब्जे में ले लिया है। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......

आरोपी अशोक तिवारी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर, राइफल बरामद हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
- राजेश भारती, सीओ चौरीचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed