फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पीएसी की बस ने कार को टक्कर मारी, तीन घायल

पीएसी की बस ने कार को टक्कर मारी, तीन घायल

Sun, 18 Jun 2017 09:39 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
पीएसी की बस ने कार को टक्कर मारी, तीन घायल

विज्ञापन
गोरखपुर।
कैंट थाना क्षेत्र के पैडलेगंज पुलिस चौकी के पास रविवार को पीएसी की बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, शाहपुर में हैदरगंज चौराहे पर मिट्टी गिराकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारी भरी ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमें नौ लोग चोटिल हो गए।
बहराइच जिले के राजीव सिंह, लखनऊ में रहते हैं। गोरखपुर में रिश्तेदार विनय सिंह की बेटी की रविवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम से शादी है। पत्नी विमला सिंह और चालक राकेश तिवारी के साथ शादी में शामिल होने के लिए कार से गोरखपुर आ रहे थे। अभी पैडलेगंज पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में जा रही पीएसी की बस ने उनके कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सवार तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीएसी की बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

उधर, शाहपुर के पादरीबाजार के पास दूसरा हादसा हुआ। पादरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक गोरखपुर से सवारी लेकर पिपराइच जा रहे ऑटो में शाहपुर के हैदरगंज चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों में फातिमा रोड पर बेकरी की दुकान चलाने वाले कप्तानगंज, कुशीनगर के भसिला निवासी मुकुल मिश्र, मुगलपुरा, पिपराइच निवासी सुभाष की पत्नी रीता, कलेक्ट्री, शाहपुर निवासी रामू, हरसेवकपुर नंबर दो, गुलरिहा निवासी बेचन, रामफल, नीशू, योगेंद्र, अमरनाथ तथा दीपक घायल हो गए। हादसे में मुकुल मिश्र व रामफल चौहान का मोबाइल भी गायब हो गया। मुकुल, रीता और रामू की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed