फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मकान बेचने का दबाव बनाने पर दो सूदखोरों पर केस

मकान बेचने का दबाव बनाने पर दो सूदखोरों पर केस

Wed, 06 Mar 2019 01:04 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
मकान बेचने का दबाव बनाने पर दो सूदखोरों पर केस
Black Money
गोरखपुर। ब्याज सहित रुपये लौटने के बाद भी सूदखोरों द्वारा उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि सूदखोर मकान बेचने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है महिला की तहरीर पर पुलिस ने मीना देवी और उनके सहयोगी अनूप के खिलाफ जालसाजी, धमकी और साहूकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हुमायूंपुर निवासी मनोरमा देवी ने गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में प्रताड़ना की शिकायत की थी। उनके मुताबिक पति संजय पटवा की मई 2018 में तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए रुपयों की जरूरत पड़ने पर पास की एक महिला मीना रावत से तीन प्रतिशत ब्याज पर 50 हजार रुपये लिए थे। 50 हजार रुपये के बदले सूद समेत एक लाख लौटा दिए। आरोप है कि मीना इसके बाद भी 50 हजार बकाया बताकर रुपये की मांग कर रही हैं। असमर्थता जताने पर सहयोगी अनूप मिश्र से प्रताड़ित कराने के साथ ही मकान बेचने का दबाव बनवा रही है। साथ ही मकान बेंच कर रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed