फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो सहेलियों ने खुदकुशी की कोशिश की

ट्रेन के आगे कूदकर दो सहेलियों ने की खुदकुशी की कोशिश, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Fri, 04 Jan 2019 12:47 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 04 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
दो सहेलियों ने खुदकुशी की कोशिश की
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
पिपराइच रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आगे कूदकर दो सहेलियों ने खुदकुशी का प्रयास किया। एक बोगी से टकरा कर दोनों दूर जा गिरीं। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


कुशीनगर के अहिरौली निवासी मुस्कान निषाद (16) और रिठिया की करिश्मा (16) कुशीनगर के होलिया पड़तावल स्थित जनता इंटर कॉलेज में 9वीं की छात्रा हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। दो सहेलियां बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पहुंची। काफी देर तक दोनों स्टेशन पर खड़ी रहीं। इसी दौरान एक मालगाड़ी आई और दोनों उसके सामने कूद गईं। गनीमत रही की एक बोगी से टकराकर दोनों दूर जा गिरीं।
विज्ञापन


घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों को गंभीर हालत में निकट के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर कुशीनगर से उनके परिजन भी आ गए थे। घरवालों के मुताबिक दोनों अपने घर से एक-दूसरे के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। वे भी उनके इस कदम से हैरत में हैं क्योंकि उनकी नजर में ऐसे कोई कारण नहीं जो उन्हें आत्महत्या को प्रेरित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या की कोशिश के पीछे धमकी और पिटाई?
दोनों ही छात्राओं ने आत्मघाती कदम उठाने का कारण अपनी हथेली पर पेन से लिख रखा था। करिश्मा ने गांव की सीमा चौधरी की धमकी वजह तो मुस्कान ने लिखा कि मेरे मां-पिता को इसका दोष न दिया जाए। पुलिस के मुताबिक करिश्मा घरवालों की पिटाई से आहत थी। फिलहाल इन कारणों की पड़ताल अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed