{"_id":"5b09be6c4f1c1baf6e8b4ccb","slug":"181527365228-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों की नस काटकर पिता ने खुद की नस काटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बच्चों की नस काटकर पिता ने खुद की नस काटी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 27 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बख्तियार मोहल्ला के भरपुरवा टोला में एक पिता ने तीन बच्चों के हाथ की नस काट दी। इसके बाद उसने खुद के हाथ की भी नस काट ली। बच्चों की चीख पुकार सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने सभी को पास के प्राइवेट नर्सिंग होम में दाखिल कराया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पिता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
बख्तियार मोहल्ला निवासी अब्दुल जफार मजदूरी करते हैं। पत्नी और तीन बच्चों के साथ वह किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार की रात वह काम से लौटे और पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। पत्नी से विवाद बढ़ने पर घर में रखे चाकू से अदनान (7), फरान (4) और बेटी सनिहाल (2) के हाथ की नस काट दी। तीनों को तड़पता देख मां खुद की जान बचाते हुए वहां से फरार हो गई। इसके बाद अब्दुल जफान ने अपनी नस भी काट ली। घटना की सूचना पर तिवारीपुर पुलिस भी मौके पहुंच गई थी।