फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक की गोली मारकर हत्या मामले में छह नामजद

युवक की गोली मारकर हत्या मामले में छह नामजद

Sun, 08 Apr 2018 07:57 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 08 Apr 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या मामले में छह नामजद
हत्या।
चिलुआताल के रामपुर गांव के पास फसल काटते समय विकास चौधरी (23) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया। ममेरे भाई की तहरीर पर नामजद लोगों पर हत्या और उसकी साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन रविवार को भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।
विज्ञापन


रामपुर गांव निवासी विकास चौधरी शनिवार को फसल काट रहा था। दोपहर 2:20 बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने विकास को तीन गोलियां मारी थीं। गंभीर हालत में विकास को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के दिन साथ रहे रामपुर तारामंडल निवासी तथा विकास के ममेरे भाई शिवदास चौधरी की तहरीर पर गांव के ही शिवदयाल, जितेंद्र, रामदयाल, सिंदू, पिंटू, सत्यराम के खिलाफ चिलुआताल पुलिस ने हत्या और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


शिवदाश के मुताबिक सात अप्रैल शनिवार को दिन के 2:20 बजे गांव के बाहर अपने भाई विकास के साथ खेत में खड़े होकर बात कर रहा था। इस बीच बाइक से आए शिवदयाल ने विकास के सीने में गोली मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed