{"_id":"5a86f3784f1c1b28428b5b27","slug":"181518793592-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में रिटायर रेलकर्मी समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में रिटायर रेलकर्मी समेत दो की मौत
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में रिटायर रेलकर्मी समेत दो की मौत
चालक की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां। भीटी रावत हरदी फोरलेन के पास ट्रक की चपेट में आने से रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे से नाराज लोगों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। उधर, सेक्टर 15 में किसी वाहन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई।
भीटी रावत निवासी काशी प्रसाद (75) शुक्रवार सुबह 9 बजे खेत की तरफ गए थे। लखनऊ फोरलेन, हरदी मार्ग के पास सड़क पार करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक का लोगों ने पीछा किया तो वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे से नाराज लोगों ने फोरलेन पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। काशी प्रसाद की पत्नी और पुत्र गीडा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वहीं, गुरुवार की रात सेक्टर 15 के पास किसी वाहन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसने काला पैंट, सफेद शर्ट और काला और गुलाबी रंग का स्वेटर पहन रखा था।