{"_id":"597cab854f1c1b4c4e8b4576","slug":"181501342597-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर के छात्र की हत्या कर फेंकी गई थी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटर के छात्र की हत्या कर फेंकी गई थी लाश
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।
रामगढ़ताल झील में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। वह इंटर का छात्र था और बुद्ध विहार में परिवार के साथ रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या मानकर जांच शुरू कर दी है। घरवालों ने किसी पर हत्या की आशंका नहीं जताई है।
मूलत: बिहार के रहने वाले सुरेश चौधरी तारामंडल बुद्ध विहार पार्ट सी मकान नंबर-551 में परिवार के साथ रहते थे। बेटा सुनील चौधरी (16) शहर के एक इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। 23 जुलाई को रामगढ़ताल झील में उसकी लाश मिली थी। सिर पर चोट के निशान थे और नाक से खून निकल रहा था। तब पुलिस ने नहाने के दौरान चोट की बात कही थी। पहचान न होने से उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो मौत की वजह सिर पर गंभीर चोट लगने की पता चली।
रामगढ़ताल पुलिस चौकी की लापरवाही छिपी रही पहचान
गोरखपुर। गुमशुदगी दर्ज कराने घरवालों के थाने पहुंचने पर किशोर की पहचान पुलिस ने की। घरवालों का कहना था कि 22 जुलाई को सुनील घर से निकला था, तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ताल चौकी पुलिस को सूचना भी दी थी लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। इंस्पेक्टर खोराबार ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।