फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छेड़खानी से तंग छात्रा ने स्कूल छोड़ा

सीएम के शहर में छेड़खानी से तंग छात्रा ने स्कूल छोड़ा

Sat, 29 Jul 2017 09:05 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी से तंग छात्रा ने स्कूल छोड़ा
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
गोरखपुर। सीएम के शहर में छेड़खानी से तंग एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। मामला गगहा इलाके के एक गांव का है। शनिवार सुबह आरोपी छात्रा के घर तक पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा, मगर शोर मचाने पर भाग निकला। तहरीर मिलने बाद भी इलाकाई पुलिस खामोश है। अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो दल का गठन किया था। कुछ दिनों तक चौराहों और स्कूल के पास अभियान चला और मनचलों पर कार्रवाई भी हुई, मगर इसके बाद एंटी रोमियो दल सुस्त पड़ गया। गगहा में छात्रा के साथ हुई इस घटना से यह साफ जाहिर होता है कि मनचलों के हौसले फिर बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ननिहाल में रहकर महिला पीजी कॉलेज में पढ़ाई करती है। तहरीर में उसने बताया कि गांव का एक युवक काफी समय से स्कूल जाते समय उसे परेशान करता है। कुछ दिनों पहले उसने उसे गाड़ी में जबरन बैठाकर अगवा करने की भी कोशिश की। इससे डरी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। घरवालों के साथ उसने थाने में शिकायत की, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार तड़के करीब तीन बजे वह छात्रा के घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। शोर सुनकर उसकी नानी भी जग गईं और आरोपी को पकड़ लिया, मगर वह धक्का देकर भाग निकला। शोर सुनकर गांव के लोग भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार है। मझगांवा प्रतिनिधि के मुताबिक पीड़ित छात्रा ने घटना के बाद नानी के साथ गगहा थाने में जाकर तहरीर दी, मगर अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। एसओ गगहा जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed