{"_id":"594fcaa14f1c1b09178b4887","slug":"181498401441-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक पूरा करने के लिए लुटेरे बने नौवीं के छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौक पूरा करने के लिए लुटेरे बने नौवीं के छात्र
Updated Sun, 25 Jun 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर में लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से दो कक्षा नौ के छात्र हैं। बदमाशों के पास से लूटे गए 12 मोबाइल फोन और 800 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने लूट की पांच घटनाओं में शामिल होना स्वीकार कर लिया है। तीनों शौक पूरा करने के लिए वारदात करते थे। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है और फरार दो साथियों की तलाश कर रही है।
रविवार को पुलिस लाइंस में एसएसपी आरपी पांडेय ने बताया कि बदमाशों का गैंग राहगीरों से मोबाइल फोन लूटता था। शनिवार को पंत पार्क में कुछ युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी, क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम, एसआई अशोक कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार शुक्ल ने घेराबंदी कर तीनों लोगों को पकड़ लिया। हालांकि दो युवक फरार हो गए। तीनों ने पुलिस को बताया कि वे लूट की योजना गढ़ने के लिए पार्क में पहुंचे थे।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान गुलरिहा एरिया के सेमरा नंबर दो निवासी करन चौहान और संदीप प्रजापति, पिपराइच के तिनकोनिया नंबर दो, पंडित टोला निवासी मिट्ठू लाल के रूप में हुई है। करन और मिट्ठू नौवीं कक्षा के छात्र हैं। दोनों अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करते थे। बदमाशों से पूछताछ में कैंट, राजघाट और चौरीचौरा की वारदातों का खुलासा हुआ। छह जून को कैंट एरिया के रेलवे कालोनी बैंक से नकदी निकालकर जा रहे रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी रामदरश यादव से बदमाशों नकदी लूटी थी। 22 जून को राजघाट के टीपी नगर में आढ़ती दीपचंद से 60 हजार लेकर बदमाश फरार हो गए थे। लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।