{"_id":"5cdda75cbdec22077b458495","slug":"171558030172-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने पर सपा पार्षद संजय यादव गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने पर सपा पार्षद संजय यादव गिरफ्तार, जेल भेजा
Thu, 16 May 2019 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
hathkadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दाउदपुर वार्ड से सपा पार्षद और हिस्ट्रीशीटर संजय यादव को कैंट पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोप है कि एक जमीन पर निर्माण शुरू कराने के लिए पार्षद ने बीस लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पार्षद संजय और चार अन्य अज्ञात आरोपियों पर रंगदारी मांगने, धमकी, 7सीएलए की धाराओं में केस दर्ज किया था।
दाउदपुर में सड़क किनारे एक जमीन है। जिसे बांसगांव के मंझरियां खुर्द गांव के रहने वाले श्याम नारायण मिश्र खुद का बताते हैं। श्याम नारायण के मुताबिक यहां वह निर्माण कराना चाहते हैं मगर क्षेत्रीय पार्षद निर्माण नहीं कराने दे रहे हैं। आरोप है कि पार्षद ने श्याम नारायण से कहा था कि बीस लाख रुपये देने के बाद ही वह निर्माण करवा सकते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की थी। कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने संजय यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। मामले की जांच जारी है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
दाउदपुर में सड़क किनारे एक जमीन है। जिसे बांसगांव के मंझरियां खुर्द गांव के रहने वाले श्याम नारायण मिश्र खुद का बताते हैं। श्याम नारायण के मुताबिक यहां वह निर्माण कराना चाहते हैं मगर क्षेत्रीय पार्षद निर्माण नहीं कराने दे रहे हैं। आरोप है कि पार्षद ने श्याम नारायण से कहा था कि बीस लाख रुपये देने के बाद ही वह निर्माण करवा सकते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की थी। कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने संजय यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
पार्षद ने की थी शिकायत
उधर, पार्षद ने जमीन को सरकारी बताकर श्याम नारायण पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था। मामले में उन्होंने कमिश्नर और एसएसपी से शिकायत भी की थी।नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।