{"_id":"5c743240bdec22116d2d9213","slug":"171551118912-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग, आगजनी की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में आग, आगजनी की आशंका
Mon, 25 Feb 2019 11:51 PM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां (गोरखपुर)। नगर पंचायत पिपरा के पास फोरलेन किनारे दुकान में रविवार की रात आग लग गई। लोगों की सूचना पर अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान में रखा करीब पांच लाख रुपये का सामान राख हो गया। पास में ही दो खाली बोतलें मिली हैं, जिनमें से पेट्रोल की महक आ रही थी। आशंका है कि दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाई गई थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
सहजनवां के भप्सा गरंप निवासी यासीन अंसारी की पिपरा गांव के पास फोरलेन किनारे सामान की दुकान है। वहां पर गाड़ियों के नंबर प्लेट व स्टीकर लगाने का भी काम होता है। रविवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर यासीन घर चले गए थे। करीब रात में 11 बजे सफाई कर्मियों ने दुकान से आग की लपटें निकलती देखी। बाहर लगे बोर्ड पर लिखे नंबर पर फोन कर यासीन को जानकारी दी। उसके बाद यासीन ने अग्निशमन दल और पुलिस को सूचना दी। एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

दुकान में लगी आग
हाटा। गगहा के हाटा बाजार में स्थित नाई की दुकान में रविवार की रात आग लग गई। आशंका है कि शरारती तत्वों ने आग लगाई है। दुकान मालिक साहूआकोल गांव निवासी जितेंद्र के मुताबिक करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन