{"_id":"5b3fbdc34f1c1b0a278b4eca","slug":"171530904003-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से विवाद के बाद दी लूट की सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से विवाद के बाद दी लूट की सूचना
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटहट। महिला ने शुक्रवार की शाम को पुलिस को लूट की सूचना दी। उसने मुताबिक घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में आनंद चौक चौराहे पर हुई थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि साथ चलने की जिद कर रहा प्रेमी उसका बैग लेकर चला गया था। प्रेमी से विवाद के बाद महिला ने लूट की सूचना दी थी।
पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने भटहट टैक्सी स्टैंड से 100 नंबर पर कॉल कर बैग लुट जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे गुलरिहा थाने के प्रभारी निरीक्षक जयदीप कुमार वर्मा ने महिला से पूछताछ की। फिर पता चला कि मामला प्रेमी प्रेमिका के बीच विवाद का है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीन बच्चों की मां गीडा में एक कंपनी में काम करती है। उसका प्रेम संबंध पनियरा इलाके के युवक से है। प्रेमी से मिलने वह पनियरा गई थी। वहां से गीडा के लिए लौट रही थी। दूसरी ओर प्रेमी उसे गीडा नहीं जाने देना चाहता था। वह साथ चलने के लिए कह रहा था। प्रेमिका जब उसकी बात नहीं मानी तो वह टैक्सी स्टैंड से प्रेमिका का बैग लेकर चला गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रेमी ने महिला का बैग पनियरा थाने में जमा कर दिया है।