फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फेंटे गए 17 दरोगा, 466 पुलिस कर्मी

17 दरोगा, 466 पुलिसकर्मियों के तबादले

Wed, 06 Dec 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 06 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
फेंटे गए 17 दरोगा, 466 पुलिस कर्मी
- फोटो : Demo Pic
कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी ने लंबे समय से एक ही क्षेत्र में जमे 17 दरोगा और 466 पुलिसकर्मियों का मंगलवार को तबादला कर दिया। शहर के पुलिसकर्मियों को ग्रामीण और ग्रामीण क्षेत्र के पुलिसकर्मियों को शहर में तैनाती दी गई है। एसएसपी का कहना है कि यह बदलाव जिला स्तरीय पुलिस स्थापना बोर्ड की रिपोर्ट के बाद किया गया है। सबको तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर ज्वाइनिंग करनी है।
विज्ञापन


दरोगा और पुलिस कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय स्थापना बोर्ड बनाई गई थी। बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट तैयार की और उसे एसएसपी के पास भेजी। इसी आधार पर एसएसपी ने मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया। पुलिस लाइंस में तैनात 17 दरोगा और 22 हेड कांस्टेबल को अलग-अलग थाने पर तैनाती दी गई है। 16 हेड कांस्टेबल, डाक रनर, पैरवीकार और 26 आरक्षी चालक के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी हटाए गए
नगर निगम चौकी में तैनात पांच सिपाही, बक्शीपुर के चार, नखास के तीन, बेनीगंज चौकी के छह, राजघाट थाने के तीन, बसंतपुर चौकी के चार, रहमतनगर चौकी के पांच, पांडेयहाता चौकी के तीन, तिवारीपुर थाने के आठ, रेलवे चौकी के पांच, यूनिवर्सिटी चौकी के एक, बेतियाहाता चौकी के दो, कलेक्ट्रेट चौकी के पांच, आजाद चौक चौकी के तीन, इंजीनियरिंग कॉलेज के छह, मोहद्दीपुर चौकी के 9, एयरफोर्स चौकी के पांच, खोराबार थाने के 17, रामगढ़ताल चौकी के आठ, आजादनगर चौकी के तीन, गोरखनाथ थाने के 13 और शाहपुर थाने के सात सिपाहियों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed