फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस की रिवाल्वर के साथ माफिया प्रदीप गिरफ्तार

पुलिस की रिवाल्वर के साथ माफिया प्रदीप गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की रिवाल्वर के साथ माफिया प्रदीप गिरफ्तार

विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस की रिवाल्वर के साथ माफिया प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की घेरेबंदी के दौरान उसने एक फायर भी किया लेकिन पुलिस के चेतावनी पर उसने हथियार नीचे कर दिया। कोतवाली थाने के दो मामलों में वांछित प्रदीप की पुलिस तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी नार्थ गणेश साहा ने मीडिया को बताया कि जेल से रिहा होने के बाद से ही प्रदीप जमीन के कारोबार में लग गया था। विवादित जमीन पर कब्जा करने के दौरान ही कोतवाली इलाके में दो जगहों पर प्रदीप ने फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की थी। दोनों ही मामले में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रदीप मल्हीपुर गांव के मोड़ पर खड़ा है। इसी सूचना पर एसपी नार्थ, सीओ कैंपियरगंज आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही प्रदीप ने फायर कर दिया। गोली से बचते हुए पुलिस ने चेतावनी दी जिसके बाद वह पकड़ा लिया गया। उसके पास से प्रतिबंधित बोर .38 का रिवाल्वर, एक खोखा व 13 कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तारी करने वाली टीम इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ला, अनिल उपाध्याय, सत्य प्रकाश सिंह, अशोक मिश्रा, अरुण कुमार, राकेश यादव, राजीव शुक्ला को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


जेल में फिर आमने सामने प्रदीप-सुधीर
अपराध की दुनिया में एक-दूसरे के जानी दुश्मन प्रदीप सिंह व सुधीर सिंह एक बार फिर जेल में आमने-सामने हो गए हैं। सुधीर सिंह को भी पुलिस ने कुछ दिन पहले ही अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब प्रदीप सिंह भी जेल पहुंच गया। दोनों के बीच शुरुआती दौर से ही अदावत है। इसे लेकर जेल में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed