{"_id":"59d13b804f1c1bd9798b4698","slug":"171506884480-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर लूटा
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांसगांव (गोरखपुर)।
फुलहर खुर्द गांव के पास फर्नीचर व्यापारी श्रवण कुमार सिंह पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि बदमाश गल्ले से पांच हजार रुपये भी लूट ले गए। पुलिस ने घायल व्यापारी के भाई अमर बहादुर सिंह की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी घटना के बाद घर छोड़कर फरार हैं।
मरवटिया निवासी श्रवण कुमार सिंह फुलहर खुर्द में रहते हैं। मकान में ही उन्होंने फर्नीचर की दुकान खोली है। शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब श्रवण अपनी दुकान पर कैश गिन रहे थे। इसी दौरान फुलहर खुर्द निवासी विजय पांडेय, चंकी पांडेय व रुदल पांडेय दुकान में घुस गए। श्रवण के मुताबिक तीनों रुपये छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने कुल्हाड़ी से मारने की कोशिश की। श्रवण भागते हुए बाहर आए तो बदमाशों ने दौड़ाकर उन्हें घेर लिया और कुल्हाड़ी से कई वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पास में ही खेत में राजेश सिंह काम कर रहे थे। मारपीट देख उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण एकत्र होने लगे। लोगों को जुटता देख बदमाश फरार हो गए। घायलावस्था में श्रवण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत चिंताजनक है।