{"_id":"59a5cb094f1c1b5e738b45e8","slug":"171504037641-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगजीन बरामद, गांव में पुलिस बल तैननात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैगजीन बरामद, गांव में पुलिस बल तैननात
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
बलात्कार के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर सोमवार की देर रात गोपालगंज उर्फ हरनामपुर कोइरीटोला में हमला करने के मामले में पंद्रह नामजद समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने एसओ की तहरीर पर लूट, बलवा, मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, जानमाल की धमकी देने, 7सीएलए की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के पंद्रह घंटे बाद पुलिस ने लूटी गई मैगजीन को भी बरामद कर लिया। उधर, गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
रेप के आरोपी सिकंदर यादव की तलाश में सोमवार रात पुलिस टीम के साथ एसओ आशुतोष सिंह गांव में पहुंचे थे। इसी दौरान सिकंदर के चचेरे भाई प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश यादव, संजय यादव, राजेंद्र यादव, संदीप यादव ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपी मारपीट करने के साथ ही पुलिस की मैगजीन लूट ले गए थे। घटना की जानकारी होने पर एसपी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। मंगलवार की सुबह से ही पुलिस लूटी गई मैगजीन को बरामद करने के लिए परेशान थी। करीब पंद्रह घंटे बाद मैगजीन को बरामद कर लिया। पुलिस के दहशत की वजह से ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस अफसरों के निर्देश पर आसपास के युवा ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की। पुलिस इस पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई के मूड में है। क्योंकि पुलिस इसे खुद के रसूख से जोड़कर देख रही है। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि पंद्रह नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।