{"_id":"598875a44f1c1b3c208b465e","slug":"171502115236-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में मिली वनकर्मी की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में मिली वनकर्मी की लाश, हत्या की आशंका
Updated Mon, 07 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। वनकर्मी की हत्या कर वन माफिया ने शव नदी में फेंक दी। सोमवार सुबह शव मछली पुलिस चौकी के समीप तिलकगढ़वा गांव में रोहिन नदी के किराने मिला। वनकर्मी की शिनाख्त महराजगंज जिले के पुरंदरपुर इलाके के पड़रहवा निवासी शिवशंकर (35) उर्फ साधू यादव के रूप में हुई। चेहरे पर धारदार हथियार, शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वह चार दिनों से लापता थे।
पुरंदरपुर इलाके के दशरथपुर गांव के पड़रहवा टोला निवासी शिवशंकर महराजगंज दक्षिणी चौक रेंज में वॉचर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को वह साइकिल से ड्यूटी के लिए निकले थे। देर शाम तक न लौटने पर घरवालों उनकी तलाश शुरू की। शनिवार को दक्षिणी चौक जंगल में रोहिन नदी के टेढ़ी घाट के पास खेत में शिवशंकर की साइकिल, चप्पल, घड़ी और मोबाइल फोन मिला। लोगों ने सूचना वन रेंज कार्यालय में दी। खोजबीन चल रही थी। सोमवार को सुबह दस बजे के करीब मछली पुलिस चौक के तिलकगढ़वा टोले के सामने रोहिन नदी में शिवशंकर की लाश मिली। पुलिस की मौजूदगी में उनके रिश्तेदार सेखुअना टोला निवासी संतबली यादव ने शव की शिनाख्त की और बताया कि चार दिनों से वह लापते थे। कुछ रोज पहले जंगल में शिकार के दौरान वन माफिया से उनकी तकरार हुई थी। घर वाले वन माफिया पर ही हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।