{"_id":"593ab6764f1c1bbe348b4590","slug":"171497020022-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरकुलहा मंदिर दर्शन को गई महिला का चेन उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरकुलहा मंदिर दर्शन को गई महिला का चेन उड़ाया
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा।
तरकुलहा देवी मंदिर में दर्शन को गई महिला के गले से सोने की चेन स्नेचिंग हो गई। महिला ने चेन स्नेचिंग करने वाली को पकड़ भी लिया लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर वह अपने साथी को चेन पकड़ाकर फरार हो गई। पुलिस दो महिलाओं को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंदिर में पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं।
कुशीनगर जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र के मुजडीहा बाजार निवासी अल्पना सिंह अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन को आई थीं। मंदिर में भीड़ होने की वजह से सभी श्रद्धालु लाइन में लगे थे। इसी दौरान उनके गले पर एक महिला ने झपट्टा मारकर सोने की चेन उड़ा दी। अल्पना को चेन गायब होने का अहसास हुआ तो तुरंत ही एक महिला को पकड़ा लिया। इस पर उसने दूसरी महिला साथी को चेन पकड़ा दी और वह फरार हो गई। अल्पना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। महिला ने चेन की कीमत चालीस हजार बताई है।