फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सराफ की दुकान में चोरी करते तीन पकड़े गए

सराफा की दुकान में चोरी करते तीन पकड़े गए

Sun, 12 Nov 2017 01:44 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
सराफ की दुकान में चोरी करते तीन पकड़े गए
arrest - फोटो : demo
गोरखपुर। उरुवा कस्बा स्थित सराफा की दुकान में आभूषण चुराते महिला समेत तीन लोगों को दुकानदार ने पकड़ लिया। वहीं दो चकमा देकर फरार हो गए। शोर सुनकर जुटे आसपास के दुकानदारों ने पकड़े गए लोगों की पिटाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चोरी के तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से चार पहिया वाहन भी जब्त किया है, जो आरोपियों की बताई जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


धुरियापार, कुई बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, उरुवा कस्बे में बेलासपुर निवासी हंसपाल सिंह की वीनस पैलेस के नाम से आभूषण की दुकान है। शनिवार दोपहर 12 बजे दो महिला व तीन पुरुष पहुंचे और जेवरात दिखाने की बात कही। दुकानदार की तरफ से कई आभूषण दिखाए गए। सभी को जेवरात पसंद नहीं आया। इसी बीच दुकानदार को आभूषण कम होने का शक हुआ। उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो महिला आभूषण चुराते दिखी।
विज्ञापन


इस पर दुकानदार ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। मौके से महिला समेत तीन लोगों को पकड़ लिया गया। इसी बीच चकमा देकर दो फरार हो गए। पकड़े गए संदिग्ध आजमगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष राम विलास ने कहा कि फरार दो अन्य के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed