फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दवा कारोबारी की स्कूटी लूटी-Gorakhpur City

दवा कारोबारी की स्कूटी लूटी-Gorakhpur City

Tue, 25 Jul 2017 02:10 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
दवा कारोबारी की स्कूटी लूटी-Gorakhpur City

विज्ञापन
गोरखपुर। यूनिवर्सिटी के छात्रावास के सामने बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दवा कारोबारी की स्कूटी लूट ली। सोमवार की रात सवा नौ बजे शहर के बीचों बीच व्यापारी से लूट की जानकारी से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एकाएक मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, कौवाबाग में नाकेबंदी कर लोगों की चेकिंग और सामान की तलाशी शुरू की गई। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी एक्शन में आ गए। जासूस की तरह सफेद रंग की निजी कार से पुलिस की मुस्तैदी परखने निकल पड़े। चौतरफा सक्रियता के बाद भी पुलिस लुटेरों को नहीं पकड़ सकी, हालांकि करीब तीन घंटे बाद दवा कारोबारी की स्कूटी रेलवे स्टेशन के नजदीकी एक ढाबे पर लावारिस हाल में खड़ी मिली।
लूट की चपेट में आए चौरी चौरा निवासी राकेश बरनवाल, जिनकी भलोटिया बाजार में दवा की दुकान है। रात नौ बजे के करीब वह दुकान बंद कर स्कूटी से मोहद्दीपुर स्थित घर जा रहे थे। संतकबीर हॉस्टल के सामने बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचा दिखकर उन्हें रोक लिया। रुकते ही थप्पड़ मारा और स्कूटी छीनकर फरार हो गए। सरेआम लूट से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर दवा कारोबारी से घटना की जानकारी ली। शहर की नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कराई गई। इस बीच एसएसपी के गोपनीय टीम के साथ शहर में निकलने के संकेत पुलिस को मिले। इस जानकारी पर मुस्तैदी और बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि सफेद कार में ओट लेकर बैठे एसएसपी की गाड़ी जिस वक्त मोहद्दीपुर से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार तीन संदिग्ध भी फर्राटा भरते हुए निकले। घेराबंदी और बढ़ाई गई लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। चौतरफा सरगर्मी बढ़ने का असर यह रहा कि करीब तीन घंटे बाद दवा कारोबारी की स्कूटी लावारिस मिल गई। कैंट इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई ने बताया कि छात्रावास के पास से स्कूटी लूटी गई थी बाद में स्टेशन के पास सरदार के ढाबे के पास लावारिस खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक बाइक के साथ पकड़े तीन संदिग्ध
गोरखपुर। दवा कारोबारी से लूट के करीब तीन घंटे बाद स्कूटी को लावारिस हासिल करने वाली पुलिस ने इसके कुछ देर बाद एक बाइक भी लावारिस हालत में बरामद की। माना जा रहा है कि बाइक भी लूटी गई थी। इसके अलावा तीन संदिग्ध युवकों को भी देर रात कैंट थाने लाया गया। देर रात तक उनसे पूछताछ जारी थी


थाने में चली कप्तान की क्लास
गोरखपुर। तमंचा दिखाकर दवा कारोबारी की स्कूटी लूटे जाने की जानकारी के साथ हरकत में आए एसएसपी ने देर रात तक सक्रियता बनाए रखी। कैंट थाने में एक-एक कर सभी प्रमुख थानों के इंचार्ज बुला लिए गए और ताजे घटनाक्रम से लेकर व्यापारियों से जुड़ी पुरानी वारदातों और भविष्य की योजनाओं पर सवाल-जवाब का दौर देर रात तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed