{"_id":"596383ed4f1c1bfb698b46a8","slug":"161499694061-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष से चेन स्नेचिंग, पार्टी गुस्से में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष से चेन स्नेचिंग, पार्टी गुस्से में
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 10 Jul 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मारकंडेय प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसएसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी पर छह जुलाई को हुए हमले एवं चेन स्नेचिंग के मामले में शाहपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई गई। साथ ही एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई।
मारकंडेय प्रसाद सिंह ने कहा कि बिछिया कैंप के पास रहने वाले व्यापारी अराजकतत्वों से त्रस्त हैं। ये व्यापारियों से अवैध वसूली भी करते हैं। पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करे। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसे ही अराजकतत्वों ने पार्टी पदाधिकारी पर हमला कर चेन स्नेचिंग को अंजाम दिया होगा। उन्होंने एसएसपी से मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अजय कन्नौजिया, संजीव सिंह सोनू, जयंत पाठक, निर्मला पासवान, सुमन पटेल, कुसुम पांडेय, विजय श्रीवास्तव, विनोद पांडेय, हरिसेवक पांडेय, उमेश चंद खन्ना, दिनेश चंद श्रीवास्तव, दिलीप निषाद, बादल चतुर्वेदी, मोहम्मद असलम, तस्लीम अंसारी, मोहम्मद जमीर आदि शामिल थे।