फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दादा-पोते को लिफ्ट देकर बदमाशों ने 45 हजार रुपये लूटे

दादा-पोते को लिफ्ट देकर बदमाशों ने 45 हजार रुपये लूटे

Tue, 25 Jun 2019 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
दादा-पोते को लिफ्ट देकर बदमाशों ने 45 हजार रुपये लूटे
चौरीचौरा। भोपा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास से लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने दादा-पोते से 45 हजार रुपये लूट लिए। चौरीचौरा के चौरी रामनगर निवासी नरसिंह (44) ने रुपये कंबाइन की किस्त जमा करने के लिए निकाले थे। रुपये लूटने के बाद नरसिंह और उनके पोते शिवम (12) को गौरीबाजार के पास सुनसान सड़क पर उतार कर बदमाश भाग निकले। नरसिंह की सूचना पर पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


नरसिंह ने बताया कि उन्होंने भोपा बाजार पीएनबी से 49 हजार रुपये निकाले थे। सोमवार दोपहर दो बजे पोते के साथ वे बैंक से बाहर निकले तो पहले से मौजूद कार सवार तीन युवकों ने उन्हें रोका और हाथ मिलाकर सतहरवां की ओर जाने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में पीछे की जेब में रखे 45 हजार रुपये युवकों ने निकाल लिए। चार हजार रुपये दूसरी जेब में होने के कारण बच गए। दोनों किसी तरह घर पहुंचे और 4.30 बजे थाने में सूचना दी। नरसिंह ने बताया कि वे खेती-किसानी करते हैं और कंबाइन की किस्त जमा करने के लिए रुपये निकाले थे। चौरीचौरा प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मामला आपसी लेनदेन का लग रहा है। घटना क्षेत्र गौरीबाजार है। पीड़ित अपनी इच्छा से बैठकर गए थे। जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed