फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आकाशीय बिजली से छात्र की मौत, चार झुलसे

आकाशीय बिजली से छात्र की मौत, चार झुलसे

Sat, 22 Jun 2019 08:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली से छात्र की मौत, चार झुलसे
बिजली गिरने से छात्र की मौत, चार झुलसे
विज्ञापन


धान का बेहन देख वापस आ रहे पांचों दोस्त चपेट में आए
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के बरपार गांव के कुर्मी टोले में बिजली की चपेट आने से एक की मौत हो गई। चार दोस्त गंभीर रूप से झुलस गए। सभी धान का बेहन देखकर घर वापस आ रहे थे। घटना बरपार गांव के कुर्मी टोला की है। गंभीर रूप से झुलसे चार छात्रों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर शाम पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरपार गांव निवासी जमीर अहमद बैतालपुर के संस्कृत पाठशाला में अध्यापक हैं। उनका तीसरे नंबर का बेटा रियाज इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद देवरिया से एसएससी की तैयारी में जुटा था। शनिवार की दोपहर रियाज 22 अपने चार दोस्तों पप्पू, असलम, रोहित और अभिषेक के साथ धान का बेहन देखने गया था। इसी दौरान तेज बारिश आ गई और पांचों दोस्त दौड़ते हुए घर की ओर भागने लगे। गांव से लगभग 300 मीटर पहले तक पहुंचे थे कि बिजली गिरी और पांचों दोस्त चपेट में आ गए। हादसे में रियाज के ऊपर ही बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। दोस्तों के शोर मचाने की आवाज सुनकर ग्रामीण क्षेत्र की ओर दौड़ पड़े। परिजनों ने पांचों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने रियाज को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन रियाज को लेकर घर चले आए। अन्य चार युवकों का इलाज चल रहा है। रियाज की मौत की जानकारी मिलते ही मुन्नी खातून, भाई नियाज और मेराज और बहन मनीषा खातून व हुस्न आरा खातून दहाड़े मारकर रोने लगीं। परिजनों का रोना देख कर सांत्वना देने आए ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। जानकारी मिलने पर हल्का दरोगा जटाशंकर सिंह और कांस्टेबल सफदर अली गांव पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed