फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चरस के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार, जेल भेजा

चरस के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार, जेल भेजा

Thu, 20 Jun 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
चरस के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
संशोधित
फोटो
चरस के साथ दो शातिर गिरफ्तार, जेल भेजा
गोरखनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नकहा ओवरब्रिज के पास से गोरखनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दो शातिरों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 700-700 ग्राम चरस बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ कई थानों में संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पहचान महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र के धनहा तिवारी गांव निवासी समीर उर्फ नूर आलम और पिपराइच क्षेत्र के मीरगंज निवासी योगेंद्र चौहान के रूप में हुई। बुधवार को क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर लुटेरे नेपाल से नशीला पदार्थ लेकर गोरखनाथ की तरफ से नकहा ओवरब्रिज की तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर वाहन चेकिंग करने लगी। इस बीच दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास चरस बरामद किया। सीओ ने बताया कि इनके खिलाफ गुलरिहा, शाहपुर, पिपराइच, कैंपियरगंज और बेलीपार थाने में लूट समेत अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed