{"_id":"5d0bca3c8ebc3e1ebd7ec554","slug":"156105374113-gorakhpur-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लाखों की चोरी फिर ताला बंद कर चले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर से लाखों की चोरी फिर ताला बंद कर चले गए
Fri, 21 Jun 2019 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खोराबार इलाके के सहारा इस्टेट के गंधार स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये नकदी और करीब बारह लाख रुपये के जेवरात ले गए। जाते समय वे घर के बाहर अपना ताला बंद कर गए। वापस लौटे घरवालों को अपने ही घर मेें दाखिल होने के लिए ताला तोड़ना पड़ा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
सहारा इस्टेट निवासी कन्हैया शर्मा एक कोचिंग सेंटर में काम करते हैं। किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 15 जून को वह परिवार के साथ पटना चले गए थे। वापस लौटे तो दरवाजे पर दूसरा ताला बंद था। पड़ोसियों से पूछने पर कोई जानकारी नहीं मिली तो ताला तोड़कर अंदर गए। घर का सामान बिखरा और अलमारियों का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।