फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस बेखबर, हरियाणा में बेच दी जाती लाडली

पुलिस बेखबर, हरियाणा में बेच दी जाती लाडली

Fri, 21 Jun 2019 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस बेखबर, हरियाणा में बेच दी जाती लाडली
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 शादी का झांसा देकर बेटियां हरियाणा में बेच दी जाती हैं। गुलरिहा का मामला ताजा जरूर है मगर इस तरह की घटनाएं पुरानी हैं। जिले में सक्रिय गैंग के लोग रोजाना ही नए-नए रिश्ते तय करके बेटियों की हरियाणा में शादी करा रहे हैं। मामले तो कई सामने आए मगर पुलिस ने इसके तह तक जाकर रैकेट को तोड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही वजह है कि बेटियां यहां लाचार हो गई हैं। बेटी को गंवाने के बाद जब परिवार को पता चलता है कि उनकी लाडली के साथ क्या हुआ तो वह टूट जाते हैं। गाहे-बगाहे शिकायत आने पर पुलिस आरोपियों को जेल भी भेज देती है। मगर गैंग की सक्रियता नहीं तोड़ी जाती है।
...
पकड़कर छोड़ दिया था
करीब एक साल पहले पुलिस ने रेलवे स्टेशन से हरियाणा के तीन लोगों को पकड़ा था। पुराना पार्सल घर के सामने होटल में ठहरे लोगों से पूछताछ भी की गई। उन लोगों ने हरियाणा से आकर शादी करने की बात भी स्वीकार की मगर बाद में पुलिस ने छोड़ दिया था।
विज्ञापन

...

केस 1 : 08 जुलाई 2015 को कुशीनगर के हाटा परसौनी निवासी तीन महिलाओं सहित छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। पकड़े गए लोगों ने एक किशोरी को बहला- फुसलाकर हरियाणा में बेच दिया था। इसके बदले में उनको 50 हजार रुपये में मिले थे। छह माह बाद किशोरी किसी तरह से भागकर घर पहुंची। तब शादी के नाम पर लड़कियों के बेचने का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2 : 25 जुलाई 2015 को झंगहा एरिया के जंगल गौरी नंबर दो उर्फ अमहिया की एक युवती ने शादी के नाम पर बेचने का आरोप लगाया था। गांव की एक गरीब परिवार की युवती अचानक थाने पहुंची थी। उसने बताया कि एक महिला हरियाणा में रिश्तेदारी का हवाला देकर शादी कराने का झांसा उसकी मां को दे रही थी। 21 जुलाई को हरियाणा से आए लोगों की मौजूदगी में तरकुलहा मंदिर में उसकी सगाई कराई गई थी। युवती को हरियाणा भेजने के नाम पर महिला 20 हजार रुपए मांग रही थी।
....
ऐसे काम करता है गैंग
0 गैंग के लोग ऐसे गरीब परिवारों की पहचान करते हैं जहां पर बेटियों की संख्या अधिक हो। उनकी शादी की समस्या सामने आ रही हो।
0 गिरोह की महिलाएं ऐसे परिवार से नजदीकी बढ़ाती हैं। फिर उनको हरियाणा में अच्छे रिश्ते का झांसा दिया जाता है। यह भी बताती हैं कि खुद की बेटी की भी वहां शादी की है और वह खुशहाल है।
0 बात पक्की होने पर लड़कियों की तस्वीर भेजी जाती है। यदि हरियाणा से आने में कोई दिक्कत हुई तो लड़कियों को वहीं पहुंचा दिया जाता है।
0 कई बार तथाकथित रिश्तेदारों को हरियाणा से गोरखपुर बुलाया जाता है। उनके आने-जाने का प्लान पहले तय होता है। आनन-फानन में शादी कराकर तथाकथित दूल्हे, रिश्तेदारों के साथ भेज दिया जाता है।
0 पास पड़ोस के लोगों को शादी की भनक नहीं लगती है। बिना तैयारी के अचानक शादी करके सामान्य तरीके से दुल्हन की विदाई कराई जाती है।
0 पुराने मामलों की जांच में सामने आ चुका है कि गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज सहित कई जिलों में शादी कराने वाला गैंग एक्टिव है।
0 पुलिस से जुड़े लोगों का कहना है कि इस गैंग के लोग शातिर होते हैं। पकड़े जाने पर बेची गई युवती को अपनी बेटी बना लेते हैं। ताकि पुलिस उन पर शक न जता सके।
......

यह भी मामले आए थे सामने
09 फरवरी 2018: हरियाणा के युवक को झांसा देकर बुढ़िया माई मंदिर में शादी कराई। बेचने की जानकारी होने पर युवती ने शोर मचाया। मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग उठाई।
06 फरवरी 2016 : खोराबार एरिया के बुढ़िया माई मंदिर में हरियाणा के युवक की शादी कराई गई। कुशीनगर की युवती को झांसा देकर गैंग ने बेच दिया था। युवती के शोर मचाने पर मामले का पर्दाफाश हुआ

6 अगस्त 2016: हरियाणा के युवक की गोरखनाथ मंदिर में शादी कराई गई। होटल में युवती के बेचने की सूचना पुलिस ने पकड़ा। लेकिन बिना किसी जांच पड़ताल के आरोपी छूट गए थे।
....
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को और सक्रिय करने का आदेश दिया गया है। गैंग की तह तक जाकर पुलिस कार्रवाई करेगी। इस पूरे तंत्र को खत्म किया जाएगा।
जय नारायण सिंह, आईजी, गोरखपुर


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed