फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   संदिग्ध हाल में झुलसने से दो महिलाओं की मौत

संदिग्ध हाल में झुलसने से दो महिलाओं की मौत

Mon, 10 Jun 2019 11:07 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में झुलसने से दो महिलाओं की मौत
death
डुमरियागंज/खेसरहा। त्रिलोकपुर थाने के चिताही और खेसरहा के लमुही ताल गांव में रविवार रात संदिग्ध हाल में आग से झुलसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनाें ही मामलों में मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति और अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


डुमरियागंज प्रतिनधि के अनुसार, बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के पचलौरिया निवासी रामअजोर ने पुत्री सुनीता (25) की शादी दो वर्ष पूर्व त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शनिराम के पुत्र राजेन्द्र से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। रविवार की शाम संदिग्ध हाल में आग से झुलसकर उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह मायके वालों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सुनीता के पिता की तहरीर पर पति राजेंद्र, जेठानी सुनीता, ससुर शनिराम व सास श्यामकली के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष विजय दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। तहसीलदार डुमरियागंज की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


खेसरहा प्रतिनिधि के अनुसार, भेड़ौहा गांव निवासी राममिलन ने खेसरहा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने वर्ष 2013 में अपनी 27 वर्षीय बेटी सोनम की शादी क्षेत्र के ही लमुही ताल गांव निवासी रिंकू के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। दहेज के लिए रविवार देर शाम को बेटी को जलाकर मार दिया गया। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार रात करीब 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां की मौत के बाद महिमा(5) और 2 वर्षीय कृष्ण का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ रामअशीष यादव पे बताया कि केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed