फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धनघटा क्षेत्र में विवाहिता का शव मिला

धनघटा क्षेत्र में विवाहिता का शव मिला

Fri, 07 Jun 2019 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र में विवाहिता का शव मिला
घर में साड़ी से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

धनघटा थाना क्षेत्र के नोकता गांव का मामला
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नोकता में शुक्रवार की शाम को टीन शेड के मकान में महिला का शव उसी के साड़ी के फंदे से लटकता मिला। शोर सुनकर पहुंचे युवकों ने खिड़की तोड़कर शव को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम नोकता निवासी संगीता देवी उर्फ मैना तथा उसके पति सुरेंद्र कुमार के बीच शुक्रवार की शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कुछ देर के बाद ही संगीता देवी का शव कमरे में लोहे के पाइप से लटकता देख परिजनों के शोर मचाया। मौके पर पहुंचे युवकों ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और शव को नीचे उतारा। कमरा अंदर से बंद था। कहा जा रहा है कि संगीता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


बहन के देवर से किया था प्रेम विवाह
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के परसादीपुर गांव निवासी रामचेत की बड़ी पुत्री सोनमती का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व नोकता गांव निवासी महेंद्र कुमार के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन के बाद से महेंद्र के छोटे भाई सुरेंद्र कुमार और भाई की साली संगीता उर्फ मैना में प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो गया। दोनों परिवारों की सहमति पर इनका विवाह हुआ था। दोनों के बीच तीन बच्चे भी हुए। सब कुछ ठीक चल रहा था। शुक्रवार को अचानक मौत की खबर से तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को होनी है छोटी बहन को शादी
मृतका संगीता उर्फ मैना की छोटी बहन जानकी की शादी रविवार नौ जून को थी। मायके ग्राम परसादीपुर शादी में शामिल होने के लिए कई बार बुलावा आ चुका था। संगीता ने शनिवार को जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed