फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आंटी बोलकर रोके, झांसे में नहीं फंसी तो चेन लूटकर हो गए फरार

आंटी बोलकर रोके, झांसे में नहीं फंसी तो चेन लूटकर हो गए फरार

Thu, 06 Jun 2019 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
आंटी बोलकर रोके, झांसे में नहीं फंसी तो चेन लूटकर हो गए फरार
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के श्रीराम चौराहा के पास बुधवार की सुबह छह बजे मार्निंग वॉक के दौरान फल व्यापारी की मां सावित्री देवी से बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। दस दिनों के भीतर लूट की तीसरी घटना होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी फल व्यापारी अंगद साहनी की मां सावित्री बुधवार की सुबह छह बजे के करीब फातिमा बाईपास रोड से श्रीरामपुर चौराहे के करीब पहुंची थीं कि पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। दोनों ने सावित्री को आंटी कहकर रोका, नमस्ते किया। फिर एक ने कहा कि अंगद भैया चेन में लॉकेट बनाने के लिए बोले थे। लॉकेट तैयार है। दोनों लॉकेट सेट कराने का झांसा देकर सावित्री से उनकी सोने की चेन मांगने लगे। सावित्री ने कहा कि उनकी चेन में पहले से ही लॉकेट लगा है।
विज्ञापन


इस पर बदमाशों ने मोबाइल कान पर लगा अंगद से बात करने का नाटक करते हुए कहा कि भैया कह रहे हैं कि मां से चेन ले लीजिए। फिर भी सावित्री देवी झांसे में नहीं आईं और घर की ओर पैदल चलने लगीं। थोड़ा आगे बढ़ते ही पीछे से आए बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मार कर चेन लूट ली। सावित्री के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। तब तक बदमाश फरार हो गए थे। सावित्री देवी ने बताया कि एक बदमाश गोरा था तथा लाल रंग की शर्ट पहना था व ललाट पर टीका लगाया था। दूसरा सांवला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का नाम जानते थे बदमाश

बदमाशों ने सावित्री को रोककर उनसे उनके बेटे का नाम बताया था। इससे आशंका है कि बदमाश कहीं न कहीं अंगद को जानते हैं, या उनका घर के आसपास से संपर्क है। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है।

पूर्व में हुई घटनाएं

  • 26 मई : सरस्वतीपुरम कॉलोनी में शारदा देवी की चेन लूटी
  • 31 मई : जंगल हकीम नंबर दो के पास रेनू श्रीवास्तव की चेन लूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed