{"_id":"5ce2e506bdec2207132d6cf1","slug":"155837369114-gorakhpur-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत
Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपुर बुदहट (गाेरखपुर) । पकड़ी गांव में पति से विवाद के बाद पत्नी सरावती (35) ने सोमवार की सुबह खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़े और फिर कमरे का दरवाजा तोड़कर झुलसी महिला को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पकड़ी निवासी कैलाश मजदूरी करते हैं। वह सुबह भोजन करके मजदूरी करने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। किसी बात पर सुबह पत्नी से विवाद हो गया था। पति के जाते ही सरावती ने बच्चों को कमरे से बाहर कर दिया और फिर अंदर से दरवाजा बंद खुद को आग लगा ली। जलने पर वह शोर मचाने लगी। उसके बाद बच्चे बाहर आकर रोने लगे। घर से धुआं उठना और बच्चों की शोर पर पड़ोसी आ गए और फिर किसी तरह से महिला को बाहर निकाला। वह पूरी तरह से जल चुकी थी। आग बुझाकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर जाते रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। सरावती की तीन बच्चे सन्नी (7), मन्नी (5) और पूजा (3) हैं।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।