{"_id":"5c16a35ebdec225b6634fb19","slug":"151544987486-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट से तंग आकर पिता ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, खून से सना डंडा भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट से तंग आकर पिता ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, खून से सना डंडा भी बरामद
Mon, 17 Dec 2018 12:41 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकहा जंगल के पास झीनक उर्फ राधे (24) की सिर कूंचकर हत्या कर कर दी गई। चंद घंटे के भीतर ही पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश भी कर लिया। पुलिस ने हत्या आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि भाई और बहन को हिरासत में ले लिया। साथ ही घर से छिपाया गया खून से सना डंडा भी बरामद कर लिया।
पूछताछ में पिता और भाई ने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि झीनक आए दिन घर में मारपीट करता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसे ठिकाने लगाया गया। आरोपी पिता अतहत रेलवे में खलासी के पद पर कार्यरत हैं। सीओ कैंपियरगंज रोहन प्रमोद बोत्रे के मुताबिक झीनक की नकहा जंगल के पास रेलवे ट्रैक पर सुबह 9:30 बजे लाश मिली थी। उसके सिर पर लगी चोट से हत्या की पुष्टि हो गई। पिता से जब पूछताछ की गई तो संदेह हुआ।
कड़ाई से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही उसके घर मेें छिपाया गया खून से सना डंडा और झीनक का अधजला कपड़ा भी बरामद हो गया। बकौल पिता, झीनक गाड़ी चलाता था और आए दिन नशे में घर आकर मारपीट करता था। उसने बहन के साथ भी मारपीट की। उसकी आदतों से आजिज आकर हम लोगों ने उसे ठिकाने लगा दिया और शव ले जाकर रेल पटरी के पास फेंक दिया।