फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉ. राजीव के घर से नकदी, हीरे के गहने गायब

डॉ. राजीव के घर से नकदी, हीरे के गहने गायब

Sat, 15 Sep 2018 01:46 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 15 Sep 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
डॉ. राजीव के घर से नकदी, हीरे के गहने गायब
loot shimla
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा के घर से 80 हजार रुपये नकद, हीरे और सोने के गहनों के साथ ही आपूर्ति से संबंधित दस्तावेज चोरी हुए हैं। शुक्रवार को डॉ. राजीव की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गहने, नकदी को चोर साथ ले गए, लेकिन दस्तावेज चोरी होने की बात को पुलिस गंभीरता से ले रही है। एसपी का कहना है कि पुलिस टीम लगी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गुलरिहा थाने में दी गई तहरीर में डॉ. राजीव ने लिखा था कि वह स्वास्थ्य जांच के लिए चार सितंबर को शहर से बाहर गए थे। विभागीय जांच के लिए लखनऊ गए थे। 13 सितंबर की शाम नौकरानी ने फोन कर कुंडी टूटे की जानकारी दी। उसके बाद वह गोरखपुर आए। घर से महंगी घड़ी, डायमंड रिंग, मोती की मूर्ति, सोने की चेन, पुखराज अंगूठी, सोने के कड़े, डायमंड का कड़ा और आपूर्ति से संबंधित पत्रावली और 80 हजार से एक लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed