{"_id":"5b66029c4f1c1bbd298b7d10","slug":"151533411996-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी-एमआर भिड़े, थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा व्यापारी-एमआर भिड़े, थाने पर प्रदर्शन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाने पर मेडिकल रिप्रेंजटेटिव्स ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भालोटिया मार्केट में दवा व्यापारी और एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) के बीच शनिवार को विवाद हो गया। आरोप है एमआर ने साथियों के साथ चेक के लिए विवाद में व्यापारी पुत्र को पीट दिया। जबकि एमआर का आरोप था कि व्यापारियों ने एकजुट होकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इसकी खबर मिलते ही व्यापारी और एमआर थाने पर जुटने लगे। थाने के बाहर एमआर केस दर्ज करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठियां तानकर उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने एमआर की तहरीर पर प्रमोद मोदी और उनके पुत्र सुमित पर मारपीट, गाली गलौच करने का केस दर्ज किया है।
j
राजघाट के मिर्जापुर चौराहा निवासी प्रमोद कुमार मोदी की भालोटिया मार्केट में दुकान है। प्रमोद के मुताबिक उनकी दुकान से एमआर गोविंद कुमार ने दवा की सप्लाई की थी। एक अगस्त की रात गोविंद चेक लेने आए, तब दुकान बंद हो रही थी। इस वजह से उन्हें अगले दिन बुलाया गया। फिर बेटे सुमित कुमार डॉक्टर को दिखाने चले गए थे। अचानक चार अगस्त को गोविंद कुछ साथियों के साथ आए और सुमित से उलझ गए। उधर, एमआर गोविंद का कहना है कि चेक मांगते ही सुमित उलझ गए और फिर आसपास के व्यापारी बदसलूकी करने लगे। इंस्पेक्टर कैंट चंद्रभान सिंह ने बताया कि भालोटिया मार्केट में दवा व्यापारी और एमआर में विवाद हुआ था। एमआर की तहरीर पर मारपीट, गाली गलौच करने का केस दर्ज कर किया गया है।