{"_id":"5b634fb64f1c1ba61f8b6921","slug":"151533235126-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तन्हाई में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया मनीष उर्फ अन्ना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तन्हाई में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया मनीष उर्फ अन्ना
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के विशेष ध्यानार्थ
----
जेल में तन्हाई में रखा गया बदमाश अन्ना
बृहस्पतिवार सुबह बागपत से गोरखपुर जेल लाया गया
सीसीटीवी के जरिए की जा रही बैरक की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बदमाश मनीष उर्फ अन्ना को बृहस्पतिवार की सुबह गोरखपुर जेल में लाए जाने के बाद हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जेल प्रशासन ने उसके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए उसे तन्हाई में रखकर वहां की सुरक्षा बढ़ा दी है। सीसीटीवी से उसकी निगरानी की जा रही है। वहीं उसकी बैरक के बाहर दो पुलिसकर्मी और बंदीरक्षक की अलग से ड्यूटी लगाई गई है।
मेरठ के बड़ौत के रहने वाले मनीष उर्फ अन्ना वहां के स्थानीय उधम सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य है। मनीष बागपत जेल में बंद था। उस पर लूट, हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। जेल में भी वह कई बार बवाल करा चुका है। बागपत जेल में पिछले दिनों गोली मारकर माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद वहां से कई बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। उसी क्रम में बुधवार को मनीष को भी बागपत से गोरखपुर जेल भेजा गया। मनीष यहां करीब देर रात तीन बजे पहुंचा। उसके बाद उसे तन्हाई बैरक में डाल दिया गया। बागपत जेल से पहले मनीष ने मुजफ्फरनगर जेल में रहते हुए सात मार्च 2016 को एक प्रापर्टी डीलर से पंद्रह लाख की रंगदारी मांगी थी।