{"_id":"5aae78d04f1c1bc0758b6340","slug":"151521383632-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांट से क्षुब्ध छात्रा ने खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांट से क्षुब्ध छात्रा ने खुद को लगाई आग, मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 18 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा के भौवापार गांव में बीए की छात्रा ने खुद को आग लगा ली। घरवालों की डांट से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घर वाले पूरे मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।
भौवापार निवासी मुन्ना राजभर की बेटी वंदना (19) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार सुबह किसी बात पर उसका घरवालों से विवाद हो गया। बताया जाता है कि परिवार के लोगों ने उसे डांट दिया था। 9:30 बजे के करीब नाराज वंदना ने खुद पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। शोर सुनकर घरवाले जुटे और आसपास के लोगों के साथ मिलकर किसी तरह आग बुझाई।
छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वंदना की मौत हो गई। उधर, इसकी सूचना पाकर गांव में पुलिस पहुंची।