फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   होली में चले लाठी-डंडे, कई घायल 

होली में चले लाठी-डंडे, कई घायल 

Sat, 03 Mar 2018 08:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 03 Mar 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
होली में चले लाठी-डंडे, कई घायल 
होली के हुड़दंग में भारी सुरक्षा के बीच भी कुछ जगह जमकर बवाल काटा गया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मामूली बात पर लाठी-डंडे और पत्थर चलाए गए। मारपीट में घायल हुए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। कई मामलों में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर क्रास एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

 
खोराबार क्षेत्र के कुसम्ही रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान पर मोलभाव को लेकर शुक्रवार को मोतीराम अड्डा के पासी टोला और भैंसहा गोला गांव के लोगों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से नौ लोगों को चोटें आई हैं। कुसम्ही प्रतिनिधि के मुताबिक खोराबार क्षेत्र के मोतीराम अड्डा निवासी संतोष कुमार और सुग्रीव निषाद बाइक से कुसुम्ही की तरफ  जा रहे थे। उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। कुसुम्ही रेलवे क्रॉसिंग के पास ही दुकान पर पेट्रोल लेने पहुंचे। दुकानदार बाजार में पेट्रोल के निर्धारित दाम से 10 रुपये अधिक मांग रहा था। तेल भराने के बाद अधिक रकम नहीं देने पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। मारपीट में वीरेंद्र सिंह, जीतेंद्र पांडेय, अमित पांडेय तथा दूसरे पक्ष भैसहा गोला से संतोष कुमार, बबलू,  सुग्रीव, अभिषेक, जयकरन व विवेक घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक  लहसड़ी के पास शराब के नशे में युवकों ने रंग लगाने से मना करने पर मारपीट कर चार लोगों को घायल कर दिया। बीच बचाव करने गए प्रधान के पति राजेश निषाद का भी सिर फट गया। मारपीट में हरीलाल, गोवर्धन, राजेश, सिक्खू, साधना, मंजू, सुमित्रा, सुबोध कुमार सिंह, रिशू पांडेय, हेमंत, नेहा को चोटें आई हैं। पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक मोहनापुर में सड़क पर बने ब्रेकर के लिए विवाद हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। गांव के विनोद चौधरी के परिवार का सदस्य होली के दिन बाइक से जा रहा था। दरवाजे के सामने सड़क पर बने ब्रेकर से टकराकर वह गिर गया। आरोप है कि इसके बाद पुरानी रंजिश में विनोद चौधरी के परिवार के लोगों ने गालियां दीं और मारपीट की। विरोध करने पर दोनों पक्षों से पथराव किया गया। मारपीट में संवरू, धर्मेंद्र, सदानंद आदि को चोटें आई हैं। पुलिस ने विनोद चौधरी समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

पीपीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक तीन जगहों में मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। नयनसर गांव के खाटापार में एक महिला के साथ पट्टीदारी के एक व्यक्ति और उसके साथियों की ओर से जबरदस्ती रंग लगाने को लेकर मारपीट हो गई। एक व्यक्ति का सिर फट गया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर संजय और अजय के खिलाफ  मारपीट का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे पक्ष की महिला की ओर से एसएसपी को सूचना देकर पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया गया। उसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ  छेड़खानी और तीन अन्य के खिलाफ  मारपीट का केस दर्ज किया।

इसी तरह कोल्हुआ गांव में होली खेलने के दौरान सगे भाइयों विश्वंभर और ध्रुव के परिवार के बीच हुई मारपीट हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बारापाटी में होली खेलने को लेकर मारपीट हो गई। शुक्रवार दोपहर यादव और दलित समुदाय के बीच हुए होली खेलने के दौरान विवाद हो गया, जिसमें दलित पक्ष के दो लोग घायल हो गए। यादव पक्ष के लोगों पर गोलबंद होकर मारपीट करने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


पर्यटक बस पर पथराव
होली के हुड़दंग के बीच ही कौवाबाग रेलवे कॉलोनी के पास शराब के नशे में धुत युवकों ने पर्यटकों से भरी बस पर पथराव कर दिया। इससे बस के आगे का शीशा टूट गया। इससे एक पर्यटक को हल्की चोट भी आ गई। बस में कुछ विदेशी पर्यटक भी थे। पुलिस मामला दर्ज कर हुड़दंगियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed