फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सिकरीगंज में महिला से तीस हजार की लूट

सिकरीगंज में महिला से तीस हजार की लूट

Tue, 28 Nov 2017 01:56 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
सिकरीगंज में महिला से तीस हजार की लूट
क्राइम
सिंकरीगंज इलाके में सोमवार की दोपहर बैंक से प्रधानमंत्री आवास योजना के 30 हजार रुपये निकालकर घर जा रही महिला का झोला दमाशों ने झोला लूट लिया। इसके पूर्व रविवार की रात सिंघड़िया इलाके में डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रही महिला के गले से चेन नोंच ली गई। दोनों वारदातों में बाइक सवार लुटेरे शामिल थे।
विज्ञापन
सिंकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार नरायनपुर निवासी राधिका देवी सोमवार को सिकरीगंज स्थित एसबीआई से प्रधानमंत्री आवास योजना के 30 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थीं। शाम चार बजे के करीब जब वह डेबरा-हाटा मार्ग पर पहुंचीं तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और फिर उनका झोला लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सिकरीगंज एसओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन
उधर, रविवार की रात कैंट के सिंघड़िया निवासी विनय सिंह की पत्नी ममता सिंह पड़ोसी महिला के साथ बेतियाहाता में डॉक्टर को दिखाने गई थीं। रात को दोनों महिलाएं ऑटो से सिंघड़िया चौराहे पहुंचीं और पैदल घर जाने लगीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां आ गए। उन्होंने ममता के गले से चेन खींच ली। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर मनोज पाठक, चौकी प्रभारी संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला से पूछताछ की। बदमाशों का हुलिया जाना। दोनों मामलों में तहरीर के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed