{"_id":"597e05734f1c1bb8028b45e8","slug":"151501431155-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर प ित से की बात, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर प ित से की बात, मौत
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगांवा। गगहा इलाके के सिहाइजपार गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में जलने से मौत हो गई। जलने से पहले महिला ने फोन पर सऊदी अरब में पति से बात की थी। जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
सिहाइजपार के एजाज अहमद की शादी देवरिया खुखुंदू के मझवलिया निवासी गुलशन से हुई थी। एजाज सऊदी अरब में रहता है। परिवार का कहना है कि रविवार सुबह गुलशन ने एजाज से फोन कर बात की थी। इसके बाद वह कमरे में चली गई। कुछ देर बाद कमरे से धुआं उठता देख घरवालों ने दरवाजा तोड़कर गुलशन को कमरे से बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से झुलसी हुई थी। उसे आनन-फानन में पीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने हाई सेंटर रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही गुलशन की मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले भी गांव पहुंचे और गुलशन की मौत को संदिग्ध बताकर विवाद शुरू कर दिया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सीओ अतुल चौबे, एसओ गगहा के साथ गांव पहुंचे और विवाद को शांत कराया। सीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।