{"_id":"596bc8cb4f1c1bc7628b4984","slug":"151500235979-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाले तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाले तस्कर गिरफ्तार
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोराबार ।
वनकर्मियों पर फायरिंग के आरोपी प्रधान पति मुन्ना गुप्ता और उसके चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इनके पास से लाइसेंसी पिस्टल, आठ कारतूस भी मिले है। पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी पिस्टल से प्रधान पति ने वनकर्मियों पर फायरिंग की थी। गिरफ्त में आए आरोपपियों से पूछताछ के बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई।
कुसम्हीं जंगल के सूबा बीट में शनिवार को वन माफिया साखू के पेड़ काट कर ट्राली से लेकर जा रहे थे। फारेस्ट गार्ड राजकरन और उनके साथियों की घेराबंदी कर तस्करों को रोकने की कोशिश की। इस पर वन माफियाओं ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और हाइड्रोलिक ट्राली से लकड़ी गिराकर भाग निकले। खोराबार पुलिस ने फारेस्ट गार्ड की तहरीर पर जंगल सिकरी की प्रधान के पति और आरा मशीन मालिक मुन्ना गुप्ता सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ कैंट चारु निगम ने बताया कि खोराबार पुलिस ने सिक्टौर के पास से फायरिंग के मुख्य आरोपी मुन्ना गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल और आठ कारतूस मिले। पूछताछ में उसने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की बात को स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चालक बसंत को बाईपास से गिरफ्तार किया गया।